फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: हंदवाड़ा में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिता-पुत्र किए गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पिता-पुत्र आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पिस्तौल, सात कारतूस और लगभग 890 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दो हाइब्रिड आतंकवादियों (पिता-पुत्र) से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हंदवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ की 162 बटालियन की जॉइंट टीम ने कलामाबाद में नार्को टेररिस्ट मॉड्यूल का खुलासा किया है। भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ, गैर कानूनी हथियार और गोला-बारूद होने की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन

बरामद हथियार। - फोटो : पुलिस
गिरफ्तार आतंकियों की शिनाख्त शाहनवाज खान (23) और अब्दुल लतीफ (53) के तौर पर हुई है। दोनों पिता-पुत्र हैं और पोठवारी के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से सात कारतूस के साथ पिस्तौल और लगभग 890 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें