श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने श्रीनगर के नगीन इलाके में स्थित हजरतबल दरगाह के नवनिर्मित आठ दरवाजों का नामकरण किया। बोर्ड के एग्जीक्यूटिव सदस्य मुफ्ती फरीदुद्दीन ने बताया कि वक्फ ने दरगाह के आसपास की नई चहारदीवारी की। इसके बाद 8 नए दरवाजे बनाए। इस्लाम धर्म के स्कॉलर्स और उलेमाओं के साथ सलाह करके इन आठ दरवाजों के नाम रखे गए हैं और आने वाले दिनों में इनके नाम उनपर लिख दिए जाएंगे।
मुफ्ती ने बताया कि इन दरवाजों के नाम बाबूल नूर, बाबुल हुदा, बाबुल सलाम, बाबुल रिजवान, बाबुल मदीना, बाबुल रहमत, बाबुल नसीम और बाबुल निशा रखा गया है। बाबुल मदीना मुख्य द्वार है और सबसे बड़ा दरवाजा है। इसकी चौड़ाई 15 फीट और ऊंचाई 20 फीट है।