हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस को लश्कर ए ताइबा के कमांडर अब्बास शेख के श्रीनगर के छानपोरा में मूवमेंट के इनपुट मिले थे। इसके बाद से श्रीनगर शहर को अलर्ट पर कर दिया गया है। छानपोरा और श्रीनगर के अन्य इलाकों में सुरक्षाबल अलर्ट हैं और जगह-जगह तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।