फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने किशोरी को नोंच डाला

Wed, 24 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
बंदरों की दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील देवप्रयाग के अंतर्गत किमखोला गांव में बंदरों ने 15 वर्षीय एक किशोरी को बुरी तरह से नोंच डाला। किशोरी का उपचार सीएचसी हिंडोलाखाल में कराया गया। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान किमखोला मातबर सिंह ने बताया कि विगत दिवस ग्रामीण खुशीलाल की पुत्री मीनाक्षी अपने आंगन में काम कर रही थी कि अचानक बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया।

बंदरों ने दांतों और नाखूनों से उसको लहूलुहान कर दिया। उसकी मां विजया देवी ने हल्ला मचाकर किसी तरह बंदरों को भगाकर मीनाक्षी को छुड़ाया। उसके परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी हिंडोलाखाल ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी हालात ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि किमखोला गांव में पूर्व में भी बंदर बच्चों पर हमला कर चुके हैं।  कुछ दिन पूर्व बंदरों ने 12 वर्षीय रोबिन सिंह को काट दिया था। उसको भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें