फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर RPF और कुलगाम पुलिस ने की सुरक्षा मॉक ड्रिल, संभावित खतरों का किया परीक्षण

Mon, 12 Jan 2026 02:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और कुलगाम पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अनंतनाग रेलवे स्टेशन आरपीएफ मॉक ड्रिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों की तैयारियों और आपसी समन्वय का आकलन करना था। इस मॉक ड्रिल में रेलवे अधिकारी, पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक आपात स्थिति उत्पन्न की गई, जिस पर सभी विभागों ने त्वरित और सुव्यवस्थित तरीके से प्रतिक्रिया दी। मॉक ड्रिल में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और क्षेत्र को सुरक्षित करने से संबंधित अभ्यास भी शामिल थे। 

अधिकारियों के अनुसार, 26 जनवरी के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है और इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें