श्रीनगर। हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को वीरवार को करीब 20 महीने के बाद रिहा किया गया। मीरवाइज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने से पूर्व 4 अगस्त 2019 से घर पर नजरबंद थे। उन्होंने बताया कि अब उन्हें कहीं भी आने जाने की आजादी है।
हालांकि, इस बीच मीरवाइज के एक करीबी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की कुछ गाड़ियां अभी भी उनके घर के बाहर खड़ी हुई हैं। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद है कि मीरवाइज शुक्रवार को करीब 82 हफ्तों बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाएंगे और उससे पहले उन्हें खुत्बा देंगे। मीरवाइज की रिहाई का यह कदम भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सीजफायर समझौते के बाद सामने आया है और इसे एक कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर के तौर पर देखा जा रहा है।