फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: घाटी के सभी जिलों में माइनस रहा न्यूनतम तापमान, 20 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ

Sun, 16 Nov 2025 02:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

घाटी के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
कश्मीर के शोपियां जिले में पतझड़ के मौसम के बीच एक बाग का दृश्य । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी के लगभग सभी जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम पारा और अधिकतम पारा नीचे आएगा। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान में सुधार के बीच जम्मू में मौसम साफ है।

विज्ञापन


शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के बाद तापमान में होगा सुधार
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि बीते एक सप्ताह के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हो सकता है। सुबह व शाम को हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को पूरे दिन जम्मू में धूप खिली रही।

यहां पर अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू के भद्रवाह,कटड़ा,कठुआ,मीरपुर सहित बनिहाल में काफी ठंड पड़ रही है। वहीं श्रीनगर के लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान जीरो से नीचे तक पहुंच गया है। रविवार को सूर्योदय सात बजकर दो मिनट व सूर्यास्त पांच बजकर 32 मिनट पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें