फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कश्मीर की खूबसूरत द्रंग घाटी की खराब सड़क बनी बड़ी बाधा, महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर से की मरम्मत की अपील

Sun, 30 Aug 2026 12:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तंगमर्ग के पास स्थित द्रंग पर्यटन स्थल की खराब सड़क को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से जल्द मरम्मत कराने की अपील की।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बारामुला जिले के तंगमर्ग के पास स्थित द्रंग पर्यटन स्थल की खराब सड़क को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर द्रंग में बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने की पूरी क्षमता है, लेकिन सड़क की खराब हालत पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की हालत सुधारने की मांग
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत जल्द कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तंगमर्ग से द्रंग तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए लगभग दुर्गम हो गया है।

झरने और प्राकृतिक खूबसूरती का आकर्षण
महबूबा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी मां गुलशन नजीर के साथ द्रंग का दौरा किया। उन्होंने इस क्षेत्र को बेहद खूबसूरत बताते हुए यहां के आकर्षक झरने और प्राकृतिक नजारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि द्रंग की प्राकृतिक सुंदरता इसे जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की क्षमता रखती है।

पर्यटन मानचित्र पर मिले उचित स्थान
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि द्रंग को जम्मू-कश्मीर के पर्यटन मानचित्र पर उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें