फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं महबूबा मुफ्ती की मां, खराब सेहत और रमजान का महीना चलने की कही बात

Fri, 16 Apr 2021 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

पीडीपी की अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां वीरवार को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुईं। 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी की अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां वीरवार को केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुईं। उन्होंने नासाज सेहत का हवाला देते हुए ईडी से पूछताछ को टालने की गुजारिश की।

विज्ञापन


8 अप्रैल को ईडी के अधिकारियों ने महबूबा मुफ्ती के गुपकार स्थित घर जाकर उनकी मां गुलशन नजीर को नोटिस दिया, जिसमें उन्हें 15 अप्रैल को श्रीनगर के राजबाग स्थित कार्यालय में जांच एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।

पीडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी ओर से ईडी को एक पत्र लिखा गया जिसमें उन्होंने पूछताछ को टालने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि पत्र में कहा गया कि एक तो महबूबा मुफ्ती की मां की उम्र 70 से ऊपर है। सेहत कुछ नासाज है। साथ ही इस वक्त कोरोना अपने चरम पर है और रमजान का महीना भी चल रहा है। इसलिए फिलहाल इस पूछताछ को टाला जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर पूछताछ किस चीज को लेकर है। इससे पहले 25 मार्च को ईडी ने महबूबा मुफ्ती से मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें