फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चौक के पास सीआरपीएफ ने लगाया मेडिकल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकी हमलों, पत्थरबाजी और बंद के लिए सुर्खियों में रहने वाले लाल चौक के घंटाघर के करीब शुक्रवार को सीआरपीएफ ने मेडिकल कैंप लगाया। इसमें कई स्थानीय लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाए गए थे। जिन्होंने मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाएं दीं। एक युवक इमरान ने बताया कि उन्हें गले में दर्द और बुखार जैसे लक्षण थे। वह यहां से गुजर रहे थे। कैंप देखा तो इलाज करवाने चले आए। उन्होंने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना की और शुक्रिया अदा किया। वहीं आसिफ भट नाम के युवक ने बताया कि उन्होंने जब दूर से देखा कि घंटाघर के पास जवानों की तैनाती है तो उन्हें लगा कि सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जब उन्हें पता चला कि मेडिकल कैंप है तो उन्होंने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें