फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख के बाद हिमाचल की कमान: राज्यपाल बने कविंदर गुप्ता, राष्ट्रपति और पीएम का जताया आभार, नेताओं ने दी बधाई

Fri, 06 Mar 2026 05:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिस पर उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी की बात है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविंदर गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा का यह अवसर उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी की बात है।

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह संविधान की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया।

66 वर्षीय कविंदर गुप्ता इससे पहले लद्दाख के उपराज्यपाल रह चुके हैं और उन्होंने गुरुवार को इस पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 18 जुलाई 2025 को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था और वह केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद तीसरे उपराज्यपाल थे।
विज्ञापन


कविंदर गुप्ता जम्मू के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और पहले जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और जम्मू के मेयर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनना जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व की बात है, क्योंकि वह इसी मिट्टी के बेटे हैं।
विज्ञापन


नई नियुक्तियों के तहत विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का अगला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें