जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में पूर्व हुर्रियत कार्यकर्ताओं और जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई देशविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने और अलगाववादी नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को शोपियां जिले के विभिन्न इलाकों में पूर्व हुर्रियत कार्यकर्ताओं और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई क्षेत्र में देशविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी शोपियां जिले के कई गांवों और कस्बों में एक साथ शुरू की गई, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्व अलगाववादी नेताओं के घरों, दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री की गहन जांच की। छापेमारी का उद्देश्य अलगाववादी नेटवर्क को ध्वस्त करना और उसके सपोर्ट सिस्टम को खत्म करना है।
पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधियों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। जिन व्यक्तियों के घरों पर तलाशी ली गई, वे पहले हुर्रियत और जमात-ए-इस्लामी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।