शोरूम में लगी आग और जला सामान देखता कर्मचारी।
- फोटो : दमकल विभाग
श्रीनगर के हैदरपोरा स्थित टाटा शोरूम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इसमें शोरूम का स्टोर रूम-कम-सर्वेंट क्वार्टर और वहां खड़ी एक टाटा बस पूरी तरह से जल गई। रावलपोरा फायर स्टेशन की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे मुख्य इमारत तक फैलने से रोक लिया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।