फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: घर के पास खड़े शख्स की ईंट से हमला कर हत्या, परिजनों ने चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 28 Nov 2026 10:52 PM IST
Digvijay Singh फिरदौस आलम, यमुना सिटी

सार

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के सलारपुर गांव में शनिवार देर रात ईंट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शख्स की ईंट से हमला कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के सलारपुर गांव में शनिवार देर रात ईंट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक केस नहीं हो पाया था। जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव निवासी वीरेंद्र कसाना (45) शनिवार देर रात अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने वीरेंद्र पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से कोई रंजिश नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंच गई।घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। मृतक के भाई तेजपाल कसाना का कहना है कि उनके भाई का आरोपी से कोई विवाद नहीं था। जब उनके भाई घर को जा रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने उन पर अचानक ईट से हमला पीछे से कर दिया।

एसीपी का कहना है कि हम लोग मीटिंग में फंसे हुए हैं सभी लोग मौके पर पहुंच रहे हैं तथ्यों की जानकारी नहीं है हत्या हुई है जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों का कहना है कि करीब ढाई घंटे से शव गांव में पड़ा हुआ है इसके बाद भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हुई है और आरोपी के खिलाफ चौकी प्रभारी को कई बार शिकायत की गई है लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे आज उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें