फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ जंग: मकई के छिलकों में छिपाकर ले जा रहा था चरस, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 17 May 2026 12:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 102 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने जिले के 20 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर ड्रग नेटवर्क, तस्करों और अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 102 ग्राम चरस बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई बिजबेहड़ा के तुलखान क्रॉसिंग पर नाका जांच के दौरान की गई। जांच के समय आरोपी के पास से मकई के छिलकों में छिपाकर रखी गई चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अनंतनाग पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पहलगाम और मट्टन क्षेत्रों में अवैध पोस्ता (पॉपी) की खेती का पता लगाकर उसे नष्ट किया गया।

इसके अलावा रविवार को जिले के 20 स्थानों पर एक साथ नार्को कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने ड्रग तस्करों, उनके नेटवर्क, फाइनेंसरों और ठिकानों को निशाना बनाने के लिए डॉग स्क्वायड (K9) की भी मदद ली। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट से जुड़े इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें