फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में सीबीआई का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते वन विभाग के दो अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार, जांच जारी

Sun, 14 Jun 2026 08:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

सीबीआई ने बडगाम में रिश्वतखोरी के एक मामले में वन विभाग के दो अधिकारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में वन विभाग के दो अधिकारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बडगाम जिले में की गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेंजर मंजूर अहमद मलिक निवासी कावोसा, मगाम, फॉरेस्टर मंजूर अहमद डार निवासी नुसगाम, खानसाहिब तथा कैजुअल लेबर बशीर अहमद गनी निवासी रम्हामा, बीरवाह के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी सीबीआई पुलिस स्टेशन कश्मीर में दर्ज एफआईआर संख्या 05/2026 के तहत की गई है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 से संबंधित है।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एक टीम ने बडगाम के बीरवाह इलाके में जाल बिछाकर कार्रवाई की और बशीर अहमद गनी को कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई रिश्वत मांगने और अवैध धनराशि लेने की शिकायत मिलने के बाद की गई। मामले में आगे की जांच जारी है और सीबीआई अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें