हंदवाड़ा के बहनीपोरा इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक इरशाद अहमद लोन की मौत हो गई, जबकि 49 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया है।
हंदवाड़ा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, हंदवाड़ा में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे से मैं अत्यंत व्यथित हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं इरशाद अहमद लोन के परिवार के साथ हैं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
उपराज्यपाल ने प्रशासन से कहा है कि वे घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर न छोड़ें और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए। पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।