ये है विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग जहां बर्फ की चादर ओढ़े रात और रोशनी में सजी खामोशी पर्यटको
- फोटो : बासित जरगर
पंजाब के पूर्व विधायक ने की क्रूज की सैर
पंजाब के पूर्व विधायक अंगद सिंह सैनी अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर की डल झील सोमवार को घूमने पहुंचे। यहां उन्होंने शाम को क्रूज की सैर का आनंद लिया। मीडिया से बात करते हुए अंगद सिंह ने देश भर के पर्यटकों से कश्मीर आने की अपील की और कहा कि घाटी में माहौल शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता है।
बर्फबारी से सिंथन व मार्गन टॉप मार्ग बंद, यातायात बंद
भारी बर्फबारी को देखते हुए उप-जिलाधिकारी कोकरनाग ने डक्सुम-सिंथन टॉप-छत्रू रोड (एनएच-244) और गोवरन-मार्गन टॉप रोड को अस्थायी रूप से बंद करने के सोमवार को आदेश जारी किए हैं। इसके बाद इन मार्गों पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम कोकरनाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 28 दिसंबर की देर रात हुई बर्फबारी तथा आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी के पूर्वानुमान के कारण ये दोनों सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई हैं। यह फैसला जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक पूरी तरह निलंबित रहेगी। संबंधित विभागों की ओर से बर्फ हटाने का काम पूरा होने और सड़कों को यातायात के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इन्हें दोबारा खोला जाएगा। एसएचओ लारनू को निर्देश दिए गए हैं कि वे जमीनी स्तर पर आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। निर्धारित नाका पॉइंट्स पर प्रभावी बैरिकेडिंग की जाए।
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद कांगड़ी के साथ एक युवक।
- फोटो : बासित जरगर
पहलगाम की हसीन वादियाें का लुत्फ ले रहे पर्यटक
देश-विदेश से आए पर्यटक इन दिनों पहलगाम की वादियों में प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, बहते झरने और हरियाली से सजी घाटियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटकों का कहना है कि पहलगाम आकर उन्हें सुकून और खुशी का अहसास हुआ है।
पर्यटक पहलगाम की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसाने के साथ-साथ मोबाइल फोन और कैमरों में हर पल, हर लम्हे को कैद करते नजर आ रहे हैं। कहीं सेल्फी ली जा रही है तो कहीं परिवार और दोस्तों के साथ यादगार तस्वीरें बनवाई जा रही हैं। खास बात यह है कि कई जगहों पर पर्यटक कश्मीरी कलाकारों के साथ पारंपरिक संगीत की धुनों पर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया है जिससे पर्यटक कश्मीर की संस्कृति और परंपरा से रूबरू हो रहे हैं।