दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे सेना के जवानों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के समर्पण, पेशेवर क्षमता और दृढ़ संकल्प की सराहना की।
उन्होंने जवानों से बातचीत करते हुए उभरती तकनीकों और नए-नए समाधानों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार के जरिए अभियान क्षमता तथा युद्धक तैयारियों को और मजबूत किया जा सकता है।