फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: श्रीनगर में अमीराकदल फुट ब्रिज का लोकार्पण, एलजी मनोज सिन्हा ने जनता को किया समर्पित

Tue, 20 Jan 2026 02:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में नवनिर्मित अमीरा कदल फुट ब्रिज का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
श्रीनगर में अमीरा कदल फुट ब्रिज का एलजी मनोज सिन्हा ने किया लोकार्पण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्रीनगर में नवनिर्मित अमीरा कदल पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की पारंपरिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़कर एक जीवंत और सांस्कृतिक सार्वजनिक स्थल बनाने का प्रयास है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह पुराना पुल 2023 में पुनः डिजाइन करना शुरू किया गया था और अब इसे श्रीनगर के निवासियों के लिए समर्पित किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की प्राचीन विरासत और आधुनिक सुविधाओं को जोड़कर बेहतर सार्वजनिक और सांस्कृतिक स्थल तैयार किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह लकड़ी का कदल पुल झेलम नदी के पार पैदल यातायात को सुगम बनाएगा और अमीरा कदल इलाके की ऐतिहासिक विशेषताओं को संरक्षित रखेगा। पुल झेलम रिवरफ्रंट, गोनी खान, महाराजा बाजार और हरी सिंह हाई स्ट्रीट जैसे प्रमुख विरासत और व्यावसायिक क्षेत्रों से सहज कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि चाहे यह पुल हो, या अन्य पैदल मार्ग, नदी के किनारे कार्य या पार्क, प्रशासन का मुख्य फोकस श्रीनगर की पुरानी परंपराओं और विरासत को पुनर्जीवित करना रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें