फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में LG बोले: पांच अगस्त 2019 के बाद मुनाफाखोरों की दुकानें हमेशा के लिए हो गई हैं बंद

Fri, 25 Aug 2023 05:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का दर्द महसूस कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनका दर्द जारी रहे।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 30 साल के संघर्ष ने कुछ मुनाफाखोरों को जन्म दिया है जिन्होंने अपना खजाना भरा, अपने बच्चों को विदेश भेजा और गरीब बच्चों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि इस साल की अमरनाथ यात्रा रिकॉर्ड तोड़ रही है क्योंकि 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है।

विज्ञापन


बडगाम जिले की विभिन्न परियोजनाओं का ई-उद्घाटन करने के बाद राजभवन में एक सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में पिछले 30 वर्षों के संघर्ष ने कुछ मुनाफाखोर पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि इन संघर्षरत मुनाफाखोरों ने अपना खजाना भरा, अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा और गरीब बच्चों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया। इन संघर्षरत मुनाफाखोरों की दुकानें पांच अगस्त 2019 को हमेशा के लिए बंद कर दी गई हैं। 

एलजी ने कहा कि ये कुछ लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का दर्द महसूस कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उनका दर्द जारी रहे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पीएमएवाई-बेघरों के लिए घर और भूमिहीनों के लिए जमीन-पर लोगों को गुमराह किया क्योंकि वे जम्मू-कश्मीर की समृद्धि को पचा नहीं सकते। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि उनके दर्द को दिन-ब-दिन बढ़ने दीजिए।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि इस साल रिकॉर्ड संख्या में 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अब ये लोग अपने-अपने राज्यों और गांवों में वापस चले गए हैं। वे निश्चित रूप से कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल के बारे में प्रचार करेंगे, जो अंततः अधिक तीर्थयात्रियों को जम्मू-कश्मीर में लाएगा।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं यहां हमेशा के लिए रहने के लिए नहीं आया हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से शांति, समृद्धि, विकास और आर्थिक स्थिरता की यादें छोड़ जाऊंगा। कुछ ऐसा करके जाएंगे, लोग याद रखेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी चल रही है, उपराज्यपाल ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर होंगे।

गौरतलब है कि इससे पूर्व एलजी ने बडगाम जिले के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया और कहा कि प्रत्येक शहर का महत्व और इतिहास है। उन्होंने कहा कि बडगाम में एक हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और एक बड़ी पर्यटन क्षमता है, जिसे तलाशने की जरूरत है। बीरवाह जल्द ही पर्यटन मानचित्र पर आ जाएगा और पर्यटकों का पसंदीदा स्थान बन जाएगा। एलजी ने कहा कि जिले में ग्रीन पार्क आ रहे हैं, जबकि प्रशासन हवाई अड्डे, पुराने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें