श्रीनगर के स्किम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित डॉ. फारूख अब्दुल्ला के स्वास्थ्य के बारे में रविवा?
- फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को सौरा स्थित शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) का दौरा कर कोरोना संक्रमण के बाद भर्ती नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
एलजी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने रविवार को अस्पताल में फारूक के पुत्र तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मिलकर फारूक साहब के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फारूक के लंबी तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बेहतर चिकित्सा तथा देखभाल के लिए अन्य किसी अस्पताल में शिफ्ट करने की जरूरत हो तो वह भी किया जाए। उमर ने अस्पताल आने तथा अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने का न्योता देने के लिए एलजी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्किम्स में उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। 85 वर्षीय अब्दुल्ला गत मंगलवार को पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें शुरुआत में घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन शनिवार को डाक्टरों की सलाह पर उन्हें स्किम्स में दाखिल कराया गया।