फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जोजिला टॉप पर फंसे 20 वाहनों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
जोजिला टॉप पर तैनात कारगिल पुलिस। स्रोत – सोशल मीडिया - फोटो : arnia news
विज्ञापन
कारगिल। जिला पुलिस ने भारी बर्फबारी के कारण जोजिला टॉप पर फंसे करीब 20 वाहनों को सोमवार को सुरक्षित निकाला। इन वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सोनमर्ग की ओर से यातायात को क्लियर कर पुलिस दल मीनामर्ग की ओर लौट रहा था। अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान एक वाहन में यांत्रिक खराबी आ जाने से कई वाहन जोजिला टॉप पर फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन द्रास की एक टीम जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर अब्दुल्ला कर रहे थे तथा पुलिस पोस्ट मीनामर्ग के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर फैयाज तुरंत मौके पर पहुंचे।
समय पर हस्तक्षेप और समन्वित प्रयासों के जरिए पुलिस कर्मियों ने सभी फंसे वाहनों को सुरक्षित निकालकर कारगिल की ओर एस्कॉर्ट किया। भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन सुचारु रूप से संपन्न किया गया। सभी यात्रियों को बिना किसी अप्रिय घटना के सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें