फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: थोइस हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों की एयरलिफ्टिंग की एलजी से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। नुब्रा घाटी के हुंदर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व पार्षद कुंचांग ने चंडीगढ़ के लिए उड़ानों की अनुपलब्धता के कारण थोइस हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों की तत्काल एयरलिफ्टिंग की मांग को लेकर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से अपील की है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कुंजांग ने बताया कि नुब्रा घाटी के बड़ी संख्या में यात्री पिछले कई दिनों से थोइस में फंसे हुए हैं। इनमें गंभीर चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता वाले मरीज, छात्र, तीर्थयात्री, सरकारी कर्मचारी और अन्य नागरिक शामिल हैं। सभी हवाई संपर्क में लंबे समय से हो रही देरी के कारण भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

कई फंसे हुए यात्री स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है जबकि तीर्थयात्री और अन्य यात्री अनिश्चितता और लंबे समय तक रुकने के कारण मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में प्रचलित कठोर मौसम परिस्थितियों ने उनकी समस्याओं को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद ने उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने और सेना व नागरिक उड्डयन अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया है ताकि थोइस से चंडीगढ़ तक फंसे यात्रियों की शीघ्र एयरलिफ्टिंग की व्यवस्था की जा सके। कुंजांग ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन की समय पर की गई कार्रवाई से प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत मिलेगी और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में कठिन मौसम और लॉजिस्टिक चुनौतियों के बीच उनका कष्ट कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें