फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ईरान में फंसे तीर्थ यात्रियों और छात्रों को लेकर लद्दाखी नेताओं ने की मुख्य सचिव से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। एलएएचडीसी लेह के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्याल्सन ने एडवोकेट रियाज खान के साथ नई दिल्ली में सोमवार को मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा से मुलाकात कर ईरान में फंसे लद्दाखी तीर्थ यात्रियों और छात्रों की स्थिति पर चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में जानकारी ली और यह भी पूछा कि इस मामले में केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन किस प्रकार समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव कुंद्रा ने बताया कि फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया विदेश मंत्रालय के साथ करीबी समन्वय में जारी है। भारत सरकार के निर्देश पर ईरान में भारतीय दूतावास ने पहले ही फंसे हुए लोगों को तेहरान से एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर दी है। साथ ही स्थानीय मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उन्हें आर्मेनिया सीमा के पास स्थित जोल्फा की ओर सुरक्षित रूप से ले जाने की तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन भारतीय दूतावास के अधिकारियों और कारगिल की स्थानीय संस्थाओं के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि फंसे हुए तीर्थ यात्रियों और छात्रों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें