फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: द्रास, मीनामर्ग और जोजिला में बर्फबारी

विज्ञापन
ज़ोजिला दर्रा बंद रहने के कारण वाहन लंबी कतारों में खड़े रहे।स्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
कारगिल। द्रास, मीनामर्ग और जोजिला दर्रे के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे एक बार फिर सर्दी लौट आई है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यातायात पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार द्रास और मीनामर्ग के ऊपरी इलाकों में सुबह के समय हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई जबकि जोजिला दर्रे में भारी बर्फबारी हुई जिससे सड़कें और आसपास के पहाड़ सफेद चादर से ढक गए। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई जिससे कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर देखा गया।

प्रशासन ने बताया कि सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, विशेषकर जोजिला दर्रे के पास। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि दर्रे से यात्रा करने से पहले यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें