फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसआईआर के लिए बीएलओ व बीएलए को प्रशिक्षण देने के निर्देश

विज्ञापन
अप्रैल 2026 अभ्यास से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, सीईओ लद्दाख ने की बैठक,
विज्ञापन
- अप्रैल में होने वाले अभ्यास से पहले लद्दाख के सीईओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के संशोधन की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। उनहोंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) और बूथ स्तर एजेंटों (बीएलए) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह पुनरीक्षण अभ्यास अप्रैल से शुरू होना प्रस्तावित है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को हुई बैठक में लेह और कारगिल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा दोनों जिलों के उप निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पुनरीक्षण प्रक्रिया के सुचारु संचालन हेतु प्रशासनिक तैयारियों और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। सीईओ ने लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए तथा एसआईआर प्रक्रिया के दौरान संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक आकस्मिक योजना तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीएलओ और बीएलए को प्रशिक्षण देने के लिए कहा।
विज्ञापन

सीईओ ने व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियानों के महत्व को भी रेखांकित किया। विशेष रूप से ईसीआई नेट और बुक अ कॉल टू बीएलओ सुविधा के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे मतदाताओं को निर्वाचन सेवाओं तक अधिक सुविधा और पहुंच सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जिला, तहसील और मतदान केंद्र स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें। सीईओ ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों तथा बीएलओ के बीच राजनीतिक हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय प्रक्रिया की पारदर्शिता आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक की। इस बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गुरमेत दोरजे, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि इफ्तिकर अली तथा जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सईद रजा उपस्थित रहे। सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी एसआईआर के उद्देश्यों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा उनसे आग्रह किया कि वे शीघ्रातिशीघ्र बूथ स्तर एजेंटों की नियुक्ति करें ताकि बीएलओ के साथ समानांतर रूप से उनका प्रशिक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें