फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एसडीआरएफ ने अलची बांध से लापता फ्रांसीसी नागरिक का शव किया बरामद

विज्ञापन
लापता फ्रांसीसी नागरिक का शव बरामद।स्रोत - लद्दाख पुलिस
विज्ञापन
लेह। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल लद्दाख ने सोमवार को सड़क दुर्घटना के बाद करीब दस महीने से लापता एक फ्रांसीसी नागरिक का शव अलची बांध से बरामद किया। मृतक की पहचान फ्रांस के नागरिक पैट्रिक डुकासे के रूप में हुई है जो 10 सितंबर 2025 से लापता थे। अधिकारियों के अनुसार, नेयराक के पास सड़क दुर्घटना के बाद वह नदी में गिर गए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अलची बांध में शव तैरने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की एक बचाव टीम मौके पर पहुंची। दोपहर में शव को बाहर निकाला गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ ने 10 से 12 सितंबर 2025 तक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चलाया था, लेकिन उस समय लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका था। सोमवार को शव बरामद करने की कार्रवाई भी स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से सफलतापूर्वक पूरी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें