फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग : कांग्स सिंग ने दर्ज की रोमांचक जीत

विज्ञापन
रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3 के दौरान लेह के एनडीएस स्टेडियम में चांगला ब्लास्टर्स बनाम यून - फोटो : बल्दीराय के वलीपुर में लहलहाती गेहूं की फसल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। मौजूदा चैंपियन कांग्स सिंग ने लेह के एनडीएस स्टेडियम में रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के पांचवें दिन सोमवार को टेबल टॉपर्स ह्यूमस वॉरियर्स पर नाटकीय जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में कांग्स सिंग ने अंतिम 30 सेकंड में निर्णायक गोल कर 3-2 से जीत हासिल की और अपनी चैंपियन टीम होने का दम दिखाया।

दिन के पहले मैच में शाकर चिकतन रॉयल्स ने पुरीग वॉरियर्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान शबीर शाह ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई जबकि आशिग हुसैन ने दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। यूनाइटेड नुब्रा ने चांगला ब्लास्टर्स के खिलाफ 3-2 की करीबी जीत के साथ सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रिगजिन नूरबू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांगथांग शांस ने दिन का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए शाम वुल्व्स को 7-2 से हराया। अंतिम मुकाबले में कांग्स सिंग ने पिछले सीजन की रनर्स-अप टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया। आखिरी मिनट तक स्कोर बराबर रहने के बाद आमिर दीन ने विजयी गोल दागकर डिफेंडिंग चैंपियंस की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें