फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह में नशे में वाहन चलाने पर रोक के लिए चलाया विशेष रात्रि प्रवर्तन अभियान

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत लेह में नशे में वाहन चलाने पर रोक के लिए विशेष रात्रि प्रवर्तन अभियान,
विज्ञापन
लेह। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग लेह ने पुलिस के सहयोग से रविवार को नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रात्रि प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान चालकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई तथा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण किए गए और जहां भी उल्लंघन पाए गए, चालान जारी किए गए।

इस अभियान का उद्देश्य जन सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं को रोकना तथा नशे में वाहन चलाने से जुड़े गंभीर जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। चालकों को जिम्मेदार वाहन चलाने और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग और लेह पुलिस ने दोहराया कि इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान सड़क सुरक्षा माह के दौरान और उसके बाद भी जारी रहेंगे तथा आम जनता से अधिकारियों के साथ सहयोग करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें