पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने लेह में उपराज्यपाल कवींदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, स्रोत – सू
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने लेह स्थित लोक निवास में शुक्रवार को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुकेश सिंह ने उपराज्यपाल को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा लद्दाख पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने शांति बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में समुदाय-आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने के प्रति पुलिस बल की प्रतिबद्धता दोहराई।
उपराज्यपाल ने शांति, स्थिरता और लद्दाख के लोगों एवं आगंतुकों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु सभी संबंधित एजेंसियों के बीच निकट समन्वय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में पेशेवर, त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली तथा जनमैत्री पुलिसिंग की आवश्यकता को रेखांकित किया। संवाद