कारगिल। लद्दाख के खिलाड़ियों ने झारखंड के रांची में आयोजित 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए धावकों ने भाग लिया।
लद्दाख दल ने पुरुष ओपन 10 किलोमीटर, महिला ओपन 10 किलोमीटर, बालिका अंडर-18 और बालक अंडर-20 वर्गों सहित कई स्पर्धाओं में भाग लिया। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्र से उभर रहे लंबी दूरी के धावकों की बढ़ती मौजूदगी और संभावनाएं स्पष्ट रूप से देखने को मिलीं।यह टीम लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चयनित और रवाना की गई थी। लद्दाख दल के साथ त्सेरिंग स्तोबगैस बतौर कोच एवं प्रबंधक मौजूद रहे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने खिलाड़ियों की भागीदारी और प्रदर्शन की सराहना की। संवाद