फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख के पुलिस महानिदेशक के रूप में मुकेश सिंह ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। मुकेश सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पुलिस महानिदेशक के रूप में औपचारिक रूप से विगत वीरवार से कार्यभार संभाल किया। उन्होंने डॉ. शिव दर्शन सिंह जम्वाल का स्थान लिया है जिन्हें स्थानांतरित कर अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

कार्यभार संभालने के पहले दिन मुकेश सिंह को लेह स्थित पुलिस मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर लद्दाख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के बाद नए पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर रवैये, अनुशासन और जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश सिंह के पास पुलिसिंग और प्रशासन का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र लद्दाख में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें