लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के सभी निवासियों को मुबारकबाद दी। अपने संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की कि खुशी, अमन, नेमत और भाईचारे का प्रतीक यह त्योहार लोगों के जीवन में सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। उन्होंने यह भी कामना की कि इस पर्व से जुड़ी एकता और सद्भावना की भावना लद्दाख में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करेगी। संवाद