फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपराज्यपाल ने जोजिला सुरंग के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
जोजिला सुरंग में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए लद्दाख के उपराज्यपालस्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने द्रास दौरे के दौरान जोजिला सुरंग के पूर्वी पोर्टल का दौरा किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जोजिला सुरंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने उन्हें सुरंग के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी जिसे मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा 6,808.69 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह परियोजना फरवरी 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है जबकि सुरंग का ब्रेकथ्रू 2026 के मध्य तक होने की संभावना है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल को परियोजना की प्रमुख इंजीनियरिंग विशेषताओं के बारे में भी बताया गया, जिनमें हर 750 मीटर पर ले-बाय और सुरक्षा व संचालन क्षमता सुनिश्चित करने के लिए वेंटिलेशन शाफ्ट शामिल हैं। उन्हें न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई, साथ ही कुछ हिस्सों में कमजोर चट्टानी संरचना के कारण आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया गया।

प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल सक्सेना ने अधिकारियों से कहा कि परियोजना समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द इसे चालू किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने जोजिला सुरंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम में काम कर रहे श्रमिकों की सराहना की।
विज्ञापन


परियोजना पूरी होने के बाद यह सुरंग लद्दाख को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के बीच आर्थिक और सामाजिक एकीकरण को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें