फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एलजी लद्दाख ने राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2026 के लिए 30 छात्रों को रवाना किया

विज्ञापन
एलजी लद्दाख ने राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2026 के लिए 30 छात्रों को रवाना किया, स्रोत – सूचना वि - फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन रीजनल अंडरस्टैंडिंग पहल के तहत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2026 के लिए लोक निवास लेह से 30 छात्रों के दल को वीरवार को रवाना किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थी सेवा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की विविध सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है।

इस दल में एलियेजर जोल्डन मेमोरियल कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख तथा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बौद्ध स्टडीज, चोगलामसर के 11 छात्राएं और 19 छात्र शामिल हैं। 13 दिवसीय यात्रा के दौरान छात्र गुरुग्राम, चंडीगढ़, मनाली और जम्मू का दौरा करेंगे जो राष्ट्रीय एकता और क्षेत्रीय समझ को बढ़ावा देने हेतु आयोजित एक विशेष एक्सपोजर कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन


छात्रों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्रों को लद्दाख के राजदूत के रूप में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण शामिल है, साथ ही छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के मेजबान परिवारों के साथ रहकर स्थानीय परंपराओं और जीवनशैली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। उपराज्यपाल ने छात्रों को सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए लद्दाख में युवा सशक्तीकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें