फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख के एलजी ने लोक निवास में किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

विज्ञापन
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लोक निवास वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया, स्रोत – सूचना विभाग - फोटो : katra news
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोक निवास में यारग्यास लद्दाख: समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर शीर्षक से प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का वीरवार को विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा तथा लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह आकर्षक कैलेंडर केंद्र शासित प्रदेश में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों और आयोजनों का समग्र रूप से प्रस्तुतीकरण करता है। साथ ही लद्दाख के समग्र विकास और जनता की समृद्धि के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी कदमों को भी उजागर करता है।

कैलेंडर में प्रमुख विषयों के रूप में स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने हेतु खेल विकास, सतत ऊर्जा की दिशा में ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति, पीएम आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख स्वास्थ्य पहल जिनसे सुलभ चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित होती हैं। नवजीवन की शुरुआत में सहयोग हेतु विवाह सहायता योजनाएं, पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवाओं की सुलभता को बढ़ावा देने वाला डिजिटल लद्दाख, उद्यमियों और कारीगरों का सशक्तीकरण, लद्दाखी खुबानी का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रचार, शिक्षा में परिवर्तन, लद्दाख को एक प्रमुख पर्यटन एवं साहसिक गंतव्य के रूप में स्थापित करना, वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने इस कैलेंडर की सराहना करते हुए इसे केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की जन-केंद्रित दृष्टि को प्रतिबिंबित करने वाला एक दृश्य रोडमैप बताया और इसे व्यापक रूप से प्रसारित करने का आह्वान किया ताकि एक जीवंत और आत्मनिर्भर लद्दाख के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रेरणा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें