फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष पद से थुपस्तान छेवांग ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लेह एपेक्स बॉडी के थुपस्तान छेवांग ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लद्दाख के लिए छठी अनुसूची हेतु पीपुल्स मूवमेंट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हाल के समय में छेवांग और एपेक्स बॉडी के अन्य सदस्यों के बीच मतभेद रहे हैं जिसमें लद्दाख के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान भी शामिल हैं। विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया कि छेवांग स्वास्थ्य और निजी कारणों से 6 जुलाई 2025 से एपेक्स बॉडी की महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेने में असमर्थ रहे हैं। एपेक्स बॉडी ने छेवांग से प्राथमिक सदस्य के रूप में जारी रखने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें