टीम ताइक्वांडो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने जयपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक
लेह। लद्दाख की टीम ताइक्वांडो ने शुक्रवार को दूसरे फेडरेशन कप राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। पूमसे वर्ग में शनाज परवीन ने कांस्य और पेयर पूमसे में एक और कांस्य पदक जीता। सोनम चोस्पेल ने भी पेयर पूमसे में कांस्य पदक हासिल किया। क्योरुगी स्पर्धाओं में जहरा बतूल ने अंडर-53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। लद्दाख ताइक्वांडो एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक निस्सार हुसैन बलखानी ने टीम को बधाई दी है। संवाद