भारी बर्फबारी में भारतीय सेना ने विलगाम में सफल मेडिकल एवाक्यूएशन किया
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के विलगाम क्षेत्र में भारी बर्फबारी और कठिन मौसम के बीच समय पर मेडिकल एवाक्यूएशन किया।
सेना के विलगाम बटालियन ने विलगाम के दूरदराज गांव से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सुरक्षित तरीके से हंदवाड़ा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसमें 20 वर्षीय गर्भवती महिला और 58 वर्षीय इस्कीमिक स्ट्रोक से पीड़ित महिला शामिल थीं।
दुर्गम इलाके और कठिन मौसम के बावजूद सेना कर्मियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से दोनों मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी।
स्थानीय निवासी इस प्रयास की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं और भारतीय सेना के समर्पण और मानवतावादी सेवा के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।