फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख पुलिस भर्ती बोर्ड का हुआ पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख पुलिस (अधीनस्थ) सेवा भर्ती बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। इस कदम का उद्देश्य लद्दाख पुलिस में पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी भर्ती प्रक्रिया को मजबूत बनाना है।
यह निर्णय पुलिस मुख्यालय, लद्दाख की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर लिया गया। प्रशासनिक बदलावों और पूर्व बोर्ड के कुछ सदस्यों की अनुपलब्धता को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य पुलिस विभाग में भर्ती परीक्षाओं का सुचारु और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड सभी अधिसूचित ग्रुप ‘बी’ गैर-राजपत्रित पदों, जिनमें सब-इंस्पेक्टर पद शामिल हैं, तथा ग्रुप ‘सी’ के पदों जैसे कांस्टेबल और फॉलोअर कैडर पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि भर्ती बोर्ड का पुनर्गठन लद्दाख के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती अवसर प्रदान करने के लिए यूटी प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रशासन लद्दाख के प्रत्येक युवा को सार्वजनिक सेवा में समान व पारदर्शी अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक विश्वसनीय और पेशेवर तरीके से संचालित भर्ती प्रणाली अभ्यर्थियों के विश्वास को और मजबूत करेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करेगी। नवगठित भर्ती बोर्ड की अध्यक्षता डीआईजी लेह-कारगिल रेंज कौशल कुमार शर्मा करेंगे जबकि एसएसपी ट्रैफिक लद्दाख विकास कुमार सदस्य सचिव होंगे। बोर्ड को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से तकनीक आधारित और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें