लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, स्रोत – सोशल मीडिया
लेह। सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टरों की आजीविका की सुरक्षा के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय ट्रक और टैंकर मालिकों से जुड़े लंबे समय से लंबित परिचालन संबंधी मुद्दों को उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख में सेना और सीमा सड़क संगठन द्वारा किराये पर लिए जाने वाले नागरिक वाहनों के लिए विंटेज क्लॉज में छूट देने की मांग करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। यह मुद्दा लेह और कारगिल जिलों के हजारों ट्रांसपोर्टरों को प्रभावित कर रहा है। संवाद