फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विशेषज्ञों ने खगोल विज्ञान और एस्ट्रोफोटोग्राफी पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
स्कूली बच्चे दूरबीन के माध्यम से ब्रह्मांड के अद्भुत दृश्यों को देखकर आश्चर्यचकित होते हुए।स्र
विज्ञापन
लेह। सप्ताहभर चल रहे लद्दाख एस्ट्रो वीक 2026 के तीसरे दिन शुक्रवार, 22 मई को पर्यटन विभाग परिसर, लेह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों, स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और खगोल विज्ञान प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के दोरजे आंगचुक और निरुज मोहन रामानुजम ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। लद्दाख में एस्ट्रोफोटोग्राफी विषय पर अपने सत्र के दौरान दोरजे आंगचुक ने खगोलीय अवलोकन और रात्रि आकाश की फोटोग्राफी के लिए लद्दाख की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अधिक ऊंचाई, कम प्रकाश प्रदूषण और अत्यंत स्वच्छ आसमान इसे खगोल फोटोग्राफी के लिए आदर्श बनाते हैं।

उन्होंने एस्ट्रोफोटोग्राफी में उपयोग होने वाली विभिन्न कैमरा सेटिंग्स, मेन्यू फंक्शंस और आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही लद्दाख में खींची गई कई प्रसिद्ध एस्ट्रो तस्वीरों को प्रदर्शित करते हुए उनके पीछे के अनुभव और तकनीकों को साझा किया, जिससे प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान और रात्रि आकाश फोटोग्राफी के प्रति प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


निरुज मोहन रामानुजम ने “खगोलीय विज्ञान और मनुष्यों का क्रमिक विमोचन” विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रमुख खगोलीय खोजों ने किस प्रकार समय-समय पर ब्रह्मांड में मानव की स्थिति को लेकर हमारी समझ को बदल दिया है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रदर्शनी तथा तारामंडल अवलोकन सत्र भी शामिल रहा, जिसमें लोगों ने दूरबीनों के माध्यम से चंद्रमा, बृहस्पति और अन्य खगोलीय पिंडों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें