फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह में लद्दाख एस्ट्रो वीक के दूसरे दिन खगोल विज्ञान प्रेमियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
एस्ट्रो वीक के दौरान दूरबीन से अवलोकन करते लोग।स्रोत - सूचना विभाग।
विज्ञापन
लेह। लद्दाख एस्ट्रो वीक 2026 के दूसरे दिन का आयोजन लेह स्थित पर्यटन परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से खगोल विज्ञान प्रेमी, पर्यटक, छात्र और विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत खगोल विज्ञान से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के प्रदर्शन से हुई। इसके बाद भारतीय खगोलभौतिकी संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर जयंत जोशी ने “द सन: ए फोर्स टू रेकन विद” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सूर्य की संरचना, सौर गतिविधियों तथा पृथ्वी और अंतरिक्ष मौसम पर उसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम स्थल पर खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े इंटरैक्टिव स्टॉल भी लगाए गएजहां आगंतुकों ने दूरबीनों के माध्यम से सूर्य और ग्रहों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एस्ट्रोफोटोग्राफी गैलरी रही जिसमें खगोल फोटोग्राफरों की ओर से खींची गई आकाशीय पिंडों और रात के आसमान की शानदार तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इस गैलरी को दर्शकों और फोटोग्राफी प्रेमियों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली।

सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य लद्दाख के ऊंचाई वाले स्वच्छ आकाश के बीच वैज्ञानिक जागरूकता, एस्ट्रो-टूरिज्म और खगोल विज्ञान के प्रति जन रुचि को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें