फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिगर स्केटिंग: बर्फ पर साधे कदम, जीते पदक

विज्ञापन
लेह में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे दिन बुधवार को एनडीएस स्टेडियम में नवोदित और एडव
विज्ञापन
खेलो इंडिया विंटर गेम्स : दो स्वर्ण के साथ हरियाणा शीर्ष पर, केरल और उत्तराखंड को भी मिला सोना
विज्ञापन


लद्दाख में बर्फीली चोटियों पर दिखा साहस, खिलाड़ियों के हौसलों ने बर्फ को भी गरमाया
जैनब संधू
लेह। लद्दाख की जमा देने वाली ठंड के बीच खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के मुकाबलों में रोमांच बढ़ता जा रहा है। बुधवार को फिगर स्केटिंग के साथ ही पदकों की जंग शुरू हो गई। कुल चार स्वर्ण पदक दांव पर थे। इसमें हरियाणा दो स्वर्ण के साथ पांच पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड और केरल ने भी एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ओलंपिक के सबसे प्रतिष्ठित और कलात्मक खेलों में शुमार फिगर स्केटिंग ने इस साल लद्दाख लेग में अपना डेब्यू किया है। लेह के एनडीएस स्टेडियम में आयोजित इस स्पर्धा में 5 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 20 स्केटर्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों नोविस फ्री स्केटिंग और एडवांस शॉर्ट प्रोग्राम में बांटा गया था।
विज्ञापन


गरिमा और संतुलन के लिए जानी जाने वाली फिगर स्केटिंग में हरियाणा 5 पदकों (2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य) के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रहा। लड़कियों की नोविस फ्री श्रेणी में हरियाणा की हिया अदलखा ने फिगर स्केटिंग प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक जीता जबकि लद्दाख की स्टेनजिन खांडो ने रजत और तेनजिन कुन्जिन ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों की इसी श्रेणी में उत्तराखंड के आदर्श सिंह रावत ने सोने पर कब्जा जमाया।
महिलाओं की एडवांस शाॅर्ट प्रोग्राम श्रेणी में हरियाणा की गौरी राय ने स्वर्ण जीता। वहीं, इसी श्रेणी के पुरुष वर्ग में केरल के अभिजीत अमल राज ने अपने बेहतरीन कौशल और प्रस्तुति से सभी को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस श्रेणी के मुकाबलों में नौ प्रतिभागी शामिल हुए। संवाद
फिगर स्केटिंग के लिए ताइपे से आए विशेष रेफरी
इन खेलों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिगर स्केटिंग के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए ताइपे से आए विशेष रेफरी और तकनीकी नियंत्रक नियुक्त किए गए थे। प्रदर्शन को तीन मुख्य पहलुओं संरचना, प्रस्तुति और स्केटिंग कौशल पर परखा गया। यह आयोजन न केवल शीतकालीन खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को दर्शा रहा है, बल्कि लद्दाख को साहसिक खेलों के एक वैश्विक केंद्र के रूप में भी स्थापित कर रहा है।

आइस हॉकी में बर्फ पर दिखी रफ्तार और ताकत
की जंग, पुरुष वर्ग में लद्दाख 3-1 से विजेता बना

लेह। दर्शकों के पसंदीदा खेल आइस हॉकी में मेजबान लद्दाख और आईटीबीपी के बीच बर्फ पर जबरदस्त शारीरिक संघर्ष और रफ्तार का खेल देखने को मिला। मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज उठा। ग्रुप-बी के पुरुष वर्ग में मेजबान लद्दाख और आईटीबीपी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मैच में लद्दाख ने 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच के पहले ही मिनट में लद्दाख के स्टेनजिन अंगचोल ने गोल कर बढ़त बना ली। इसके बाद खेल पूरी तरह से गति, कौशल और शारीरिक क्षमता (बाॅडी प्ले) का प्रदर्शन बन गया। दूसरे हाॅफ के 10वें मिनट में आईटीबीपी के नवांग जांगपो ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। हालांकि, तीसरे और अंतिम चरण में लद्दाख के छेरिंग अंगचुक ने दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम को एक निर्णायक जीत दिलाई। संवाद





बुधवार को आइस हॉकी के परिणाम
महिला (ग्रुप बी)
आईटीबीपी ने हरियाणा को 7-0 से हराया
हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को 2-0 से हराया

चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 3-1 से पराजित किया
पुरुष (ग्रुप बी)
लद्दाख ने आईटीबीपी को 3-1 से हराया





बुधवार को मुख्य पदक विजेता



हरियाणा: हिया अदलखा, गौरी राय (स्वर्ण)



उत्तराखंड: आदर्श सिंह रावत (स्वर्ण)



केरल: अभिजीत अमल राज (स्वर्ण)

आज के मुकाबले

आइस हॉकी के मुकाबले :
लद्दाख बनाम चंडीगढ़
समय : सुबह 9:00 बजे- ग्रुप ए, महिला वर्ग

-
आईटीबीपी बनाम हिमाचल प्रदेश

समय : सुबह 11:00 बजे-ग्रुप बी, महिला वर्ग



चंडीगढ़ बनाम आर्मी
समय : दोपहर 2:00 बजे-ग्रुप ए, पुरुष वर्ग

-

राजस्थान बनाम हरियाणा
समय : शाम 4:00 बजे- ग्रुप बी, महिला वर्ग

-

हिमाचल प्रदेश बनाम जम्मू-कश्मीर
समय : शाम 6:00 बजे-ग्रुप ए, पुरुष वर्ग



लद्दाख बनाम राजस्थान
समय : रात 8:00 बजे- ग्रुप बी, पुरुष वर्ग


आइस स्केटिंग स्पर्धा :
समय : सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक

पुरुष एवं महिला वर्ग-हीट्स / क्वार्टर फाइनल / सेमीफाइनल

शॉर्ट ट्रैक 1000 मीटर
-
समय : सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

पुरुष एवं महिला वर्ग- फाइनल

लांग ट्रैक 500 मीटर

फाइनल मुकाबलों के बाद पुरुष एवं महिला वर्ग की लांग ट्रैक 500 मीटर आइस स्केटिंग स्पर्धा का पदक समारोह गोफुक्स झील पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें