फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइस हॉकी: सेना और चंडीगढ़ के बीच होगा खिताबी मुकाबला, लद्दाख और आईटीबीपी बाहर

विज्ञापन
लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दौरान एनडीएस स्टेडियम में पुरुष सेमीफाइनल आइस हॉकी मुकाबले म
विज्ञापन
लेह। लेह में जारी खेलो इंडिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों ने इतिहास रच दिया है। पहले सेमीफाइनल में भारतीय सेना ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी आईटीबीपी को 2–0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह पहली बार है जब ये दोनों दिग्गज टीमें फाइनल से पहले आमने-सामने थीं और सेना ने जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया। खेलो इंडिया टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक आर्मी और आईटीबीपी आमतौर पर फाइनल में ही आमने-सामने होते रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए चंडीगढ़ ने मेजबान लद्दाख को 3–2 से हराकर सबको चौंका दिया। अंडरडॉग मानी जा रही चंडीगढ़ की इस अप्रत्याशित जीत ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। अब फाइनल मुकाबले में भारतीय सेना के अनुभव और चंडीगढ़ के जोश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। प्रशंसकों की नजरें अब इस ऐतिहासिक खिताबी भिड़ंत पर टिकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें