फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बर्फ हटाने के बाद खुला जोजिला पास, मीनामर्ग-सोनमर्ग मार्ग पर यातायात बहाल

विज्ञापन
बर्फ हटाने के बाद मीनामर्ग-सोनमर्ग मार्ग पर यातायात बहाल, स्रोत – सीमा सड़क संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। मौसम की स्थिति में सुधार और बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद शनिवार को मीनामर्ग से सोनमर्ग की ओर यातायात बहाल कर दिया गया है। इसी बीच श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जोजिला पास के माध्यम से यातायात बहाल किया गया है।
कारगिल की ओर से दोनों तरफ से यातायात की अनुमति दे दी गई है जिससे फंसे हुए यात्रियों और आवश्यक आपूर्ति वाहनों को राहत मिली है। अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों के निरंतर प्रयासों के बाद सीमा सड़क संगठन की टीमों ने मीनामर्ग-सोनमर्ग सड़क के दोनों ओर से भारी मात्रा में जमी बर्फ को हटाया। फिलहाल सड़क पर केवल हल्के मोटर वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों की आवाजाही मौसम और सड़क की स्थिति के आगे के आकलन पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने यात्रियों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने तथा यातायात पुलिस और सड़क रखरखाव टीमों के साथ सहयोग करने की अपील की है। यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने, अपने पास स्नो चेन रखने का अनुरोध किया गया है क्योंकि मौसम कभी भी बदल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें