फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह में गोचक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था

विज्ञापन
तांगपे छो-ंगा पर श्रद्धालुओं के लिए एलजी सचिवालय की विशेष व्यवस्था, स्रोत – सूचना विभाग
विज्ञापन
लेह। तिब्बती चंद्र कैलेंडर के प्रथम माह के 15वें दिन मनाए जाने वाले पावन अवसर तांगपे छो-ंगा पर लेफ्टिनेंट गवर्नर सचिवालय ने लेह में गोचक (दंडवत प्रार्थना) करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के निर्देश पर लेह गेट और ऐतिहासिक त्सेमो मठ के नीचे हजारों श्रद्धालुओं को उनके समर्पण और आस्था के सम्मान में जलपान उपलब्ध कराया गया। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने सेवा दान और करुणा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल भगवान बुद्ध की दया, एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व की शिक्षाओं को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने युवाओं से शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए बुद्ध के उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने दोहराया कि प्रशासन लद्दाख की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा निस्वार्थ सेवा के कार्य सामाजिक संबंधों को मजबूत करते हैं और आपसी सम्मान व सह-अस्तित्व को प्रोत्साहित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें