संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। ऑपरेशन सद्भावना के तहत फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लद्दाख के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में बुधवार को व्यापक चिकित्सा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह चिकित्सा शिविर नुब्रा घाटी के चरासा, खुरी, बर्मा और मुरगी गांवों के निवासियों के लिए लगाया गया। दुर्गम भूभाग और दूरस्थ स्थिति के कारण इन क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में अक्सर कठिनाइयां आती हैं। शिविर के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया। शिविर में 240 से अधिक ग्रामीणों ने चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया। संवाद