फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दलाई लामा लद्दाख दौरे पर आएंगे

विज्ञापन
धर्मशाला में दलाई लामा के साथ लद्दाख के प्रतिनिधिस्रोत – सोशल मीडिया
विज्ञापन
लेह। धर्मगुरु दलाई लामा ने इस वर्ष गर्मियों के दौरान लद्दाख आने के लिए सहमति दे दी है। यह निर्णय स्थानीय धार्मिक प्रतिनिधियों के अनुरोध के बाद लिया गया।
विज्ञापन


लद्दाख बौद्ध संघ, लद्दाख गोनपा संघ और माथो मठ के प्रतिनिधियों का एक दल सोमवार की सुबह दलाई लामा से उनके निवास स्थान पर मिला। इस दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से लद्दाख आने का निमंत्रण दिया। निमंत्रण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा ने इसे सहर्ष स्वीकार किया और अपने दौरे के लिए सहमति प्रदान की। प्रस्तावित दौरे को क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और लद्दाख के श्रद्धालु तथा अनुयायी उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें